सिंगरौली में 28 गोवंशों को अवैध वध के लिए ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 18 गाय समेत 28 पशु बरामद – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
गुरुवार, 20 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली में 28 गोवंशों को अवैध वध के लिए ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 18 गाय समेत 28 पशु बरामद

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 25 Jul 2026, 07:14 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना पुलिस ने अवैध रूप से गोवंशों को वध के लिए ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 पशुओं को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए गए हैं।

यह कार्रवाई 23 जुलाई 2026 को ग्राम बगदरी में प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी संख्या में गोवंशों को हांककर वध के उद्देश्य से ग्राम बगदरी पहाड़ की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बरगवां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 28 गोवंश बरामद किए, जिनमें शामिल हैं—

Advertisement

  • 18 गाय
  • 5 बैल
  • 4 बछिया
  • 1 बछड़ा

दो आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुरेश साकेत (40 वर्ष), निवासी पोड़ी, थाना बरगवां
  • विजय कुमार साकेत (35 वर्ष), निवासी पोड़ी, थाना बरगवां

फरार आरोपी

  • आजाद मुसलमान
  • वकील मुसलमान

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें शामिल हैं—

  • पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11
  • मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 एवं 9
  • मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 11

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई सिंगरौली पुलिस अधीक्षक पियूष के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Premium Article

This exclusive content is reserved for Premium Subscribers.

ADVERTISEMENT
Advertisement