सिंगरौली। नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी, नीट परीक्षा विवाद और छात्रों पर कथित अत्याचार के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने वैढ़न में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। आंबेडकर चौक से जय स्तंभ तक निकले मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
नीट परीक्षा विवाद, छात्रों पर कथित अत्याचार और नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने वैढ़न में जोरदार प्रदर्शन किया। आंबेडकर चौक से जय स्तंभ तक निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्र हितों की रक्षा की मांग की।
Also Read
कैंडल मार्च के बाद कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गए। देर रात पुलिस द्वारा धरना समाप्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं हटे। इसके बाद पुलिस ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पचौरे पहुंचाया। कुछ घंटे बाद सभी को समझाइश देकर रिहा कर दिया गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।





