सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने रेत के अवैध भंडारण की शिकायत पर ग्राम सहुआर, तहसील देवसर में छापेमारी की।
जिले में अवैध रेत के भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सहुआर, तहसील देवसर में करीब 220 घन मीटर रेत जब्त की है। यह कार्रवाई अवैध रेत भंडारण की शिकायत मिलने पर खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने की।
Also Read
जांच के दौरान शासकीय एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से रेत का भंडारण पाया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर नियमानुसार रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया। उक्त मामले में खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।





