Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली : सार्वजनिक हैंडपंप पर अवैध कब्जा, आरोपी के खिलाफ FIR की तैयारी

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 29 Apr 2026, 06:50 AM IST | 0 min read
Breaking News
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले के चितरंगी जनपद अंतर्गत ग्राम धानी में सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। सरकारी हैंडपंप पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम धानी के बिलहिया उत्तर टोला में स्थापित शासकीय हैंडपंप पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत सामने आई है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सिंगरौली के कार्यपालन यंत्री श्री त्रिलोक सिंह वरकड़े ने थाना प्रभारी चितरंगी को आवेदन भेजकर बताया कि गांव के निवासी पारस लाल भुर्तिया ने हैंडपंप पर मोटर पंप लगाकर निजी उपयोग के लिए कब्जा कर लिया है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

यह हैंडपंप सार्वजनिक उपयोग के लिए स्थापित किया गया था, जिससे पूरे गांव के लोगों को पानी की सुविधा मिल सके।

Advertisement

प्रशासन की कार्रवाई

कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आवेदन में स्पष्ट किया गया है कि यह कृत्य

  • शासकीय संपत्ति पर अतिक्रमण
  • सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग
  • अन्य नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन

की श्रेणी में आता है, जो कानूनन दंडनीय अपराध है।

थाना चितरंगी को निर्देश दिए गए हैं कि जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत एफआईआर दर्ज की जाए।

अधिकारियों को सूचना

इस पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चितरंगी सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी भेज दी गई है, ताकि समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement