सिंगरौली। जिले के चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर की सरपंच डॉ. स्वाति सिंह को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकित किया गया है। खास बात यह है कि जारी नामांकन सूची में सिंगरौली जिले से एकमात्र नाम डॉ. स्वाति सिंह का शामिल है।
जिले की चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर की सरपंच डॉ. स्वाति सिंह को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकित किया गया है। खास बात यह है कि जारी सूची में सिंगरौली जिले से उन्हें एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज संस्थान, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 से 5 नवंबर तक जबलपुर में होगा। प्रशिक्षण का विषय सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण (एलएसडीजी) रखा गया है।
Also Read
प्रशिक्षण का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्यों को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने तथा ग्रामीण विकास की योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए जनप्रतिनिधियों की समझ और क्षमता को मजबूत करना है। जिले से एकमात्र सरपंच के रूप में चयनित होना ग्राम पंचायत कोरसर के साथ-साथ पूरे सिंगरौली जिले के लिए गौरव की बात है।



