Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली मे मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 30 Sep 2026, 07:11 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पुतला दहन किया और पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को सिंगरौली जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए माजन मोड़ पर पुलिस की मौजूदगी मे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और पैदल मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां और धांधली की जा रही हैं, जिससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता अधिकारों का हनन किया जा रहा है और जनभावनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें तथा चुनाव प्रक्रिया में लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886