Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली: चरगोड़ा में लगा जन विश्वास शिविर, विधायक-कलेक्टर ने किया शुभारंभ

सिंगरौली के चरगोड़ा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर आयोजित, विधायक रामनिवास शाह और कलेक्टर गौरव बैनल ने किया शुभारंभ, योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 29 Aug 2026, 07:21 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement
Ram Niwas Shah ।। राम निवास शाह

Ram Niwas Shah ।। राम निवास शाह

BJP MLA

View Profile

सिंगरौली, 29 अगस्त 2026। जिले के ग्राम पंचायत चरगोड़ा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया गया, जहां आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

शिविर का शुभारंभ सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

एक ही स्थान पर समस्याओं का समाधान

कलेक्टर गौरव बैनल ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अभियान से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और मॉनिटरिंग मजबूत होगी।
उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है।

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा पर विशेष फोकस

कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा में दर्ज शिकायतों का समय-सीमा में संतोषजनक निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।
शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार अपडेट, समग्र आईडी सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

Advertisement

ग्रामीणों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।
साथ ही भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों का भी परीक्षण कर समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, जनपद सदस्य राम सयन बैस, समाजसेवी अनिल शाह, कमलेश शाह सहित कई अधिकारी, सरपंच और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886