Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मध्यप्रदेश के सीधी में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत

सबसे दर्दनाक बात यह रही कि मां लौटकर बच्चों को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गांव के लोगों की आंखों में अब भी उस चीख-पुकार का डर साफ दिखाई दे रहा है।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 23 May 2026, 07:07 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

मध्यप्रदेश सीधी के एक छोटे से गांव में शनिवार दोपहर ऐसा मंजर दिखा, जिसने हर किसी को अंदर तक हिला दिया। मां कुछ देर के लिए राशन लेने बाहर गई थी, लेकिन लौटते ही उसका पूरा संसार राख बन चुका था। मिट्टी के घर में लगी आग ने तीन मासूम भाई-बहनों की जिंदगी छीन ली।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के काशीहवा गांव में डेढ़ वर्षीय रिद्धि, छह वर्षीय संध्या और तीन वर्षीय नागेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घर बाहर से बंद था, इसलिए बच्चे बाहर नहीं निकल सके।

गांव में इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दमकल टीम देर से पहुंची। बच्चों की मौत की खबर सुनकर इलाके के लोग भावुक हो उठे और प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल खड़े होने लगे।

पुलिस का कहना है कि कच्चे मिट्टी के घर में आग तेजी से फैल गई। बच्चों की मां दुकान गई थी, जबकि पिता मजदूरी के लिए शहर में थे। कुछ ही मिनटों में पूरा घर आग की लपटों में घिर गया।

Advertisement