सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और अवैध परिवहन के खिलाफ चार विभागों की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना तिरपाल फ्लाई ऐश व कोयला परिवहन, ओवरलोडिंग तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 5 मालवाहक वाहन और 8 ऑटो जब्त किए गए।
जिले में सड़कों पर बिना तिरपाल फ्लाई ऐश और कोयला ढोने वाले तथा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज, परिवहन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच कर नियमों की अनदेखी करने वाले 5 मालवाहक वाहन और 8 ऑटो जब्त किए।
Also Read
खनिज, परिवहन, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोरवा, शुक्ला मोड़, एनटीपीसी गेट और कांटा मोड़ क्षेत्र में वाहनों की जांच की। इस दौरान वैध दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, परमिट सहित सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 5 मालवाहनों को मुरवा थाना तथा 8 ऑटो को विंध्यनगर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। कई अन्य वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.





