Urjanchal Tiger
शनिवार, 29 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

रक्षाबंधन पर सिंगरौली पुलिस ने बिना Helmet पहने चालकों का चालान नहीं, दिया हेलमेट !

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 28 Aug 2026, 11:21 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सिंगरौली पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय और मानवीय पहल की। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा की उपस्थिति में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 जहां आमतौर पर बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान किया जाता है, वहीं इस बार पुलिस ने दंड के बजाय जागरूकता का रास्ता चुना। पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बिना हेलमेट मिले दोपहिया चालकों को रोका जरूर गया, लेकिन चालान करने के बजाय उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित जीवन का संदेश दिया गया। इस दौरान कुल 100 हेलमेट वितरित किए गए।

चालान नहीं, सुरक्षा का उपहार

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को समझाया कि हेलमेट सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे जरूरी साधन है। कई चालकों ने स्वीकार किया कि वे कभी-कभी लापरवाही में हेलमेट नहीं पहनते थे, लेकिन इस पहल के बाद उन्होंने हमेशा हेलमेट पहनने का संकल्प लिया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

महिला पुलिसकर्मियों ने बांधी राखी

इस पहल का सबसे भावुक दृश्य तब सामने आया जब महिला पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनसे सुरक्षित सफर का वचन लिया।

Advertisement

रक्षाबंधन के इस अनोखे रूप ने लोगों को यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा भी रिश्तों की तरह जिम्मेदारी और भरोसे से जुड़ी होती है।

पीछे बैठने वालों के लिए भी जरूरी हेलमेट

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहन पर केवल चालक ही नहीं, बल्कि पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी है।
साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे गति सीमा का पालन करें, मोबाइल का उपयोग न करें और नशे में वाहन न चलाएं।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement