Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

रीवा-सीधी हाईवे का होगा चौड़ीकरण, फोरलेन बनाने की योजना! Rewa News

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 12 Jun 2025, 08:15 AM IST | 1 min read
रीवा-सीधी हाईवे का होगा चौड़ीकरण, फोरलेन बनाने की योजना!
Share:
Advertisement

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा-सीधी हाईवे को अब टू लेन से फोरलेन में बदला जाएगा। पहले इस मार्ग के लिए रीवा के सिलपरा के पास से नया बायपास बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव को मौजूदा सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब पुराने बायपास की जगह मौजूदा सड़क को ही चौड़ा किया जाएगा।

इन गांव में होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

इस हाईवे के चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। कुछ स्थानों पर एक तरफ नई सड़क बनेगी, तो कई जगहों पर दोनों ओर से बराबर भूमि ली जाएगी। इस परियोजना के लिए प्रभावित गांवों में भूमि की खरीद-बिक्री, बटांकन और डायवर्जन पर छह महीने से रोक लगी हुई है। मुख्य रूप से गुढ़ तहसील के खड्डा, उमरी (अवधेशपुर), रीठी, महसांव, पुरास, बड़ागांव, भीटी, गेरुई, पकरा, बंजारी, मुडिया, नारायणपुर, गांजर, पड़ेरुआ, अमिलिहा, बरिगवां, भटिगवां, गुढ़वा, बदवार, बरसैतादेश, हटवा आदि गांव प्रभावित हैं।

Rewa News : 16 किलोमीटर पहले से फोरलेन तैयार

रीवा-सीधी मार्ग पर पहले से 16 किलोमीटर सड़क फोरलेन बन चुकी है, जिसमें 2.28 किलोमीटर लंबी मोहनिया टनल भी शामिल है। मोहनिया टनल से लेकर चुरहट के पास सर्रा तक फोरलेन मार्ग तैयार है। आगे सीधी तक फोरलेन निर्माण कराया जाएगा। सोन नदी का पुल अभी दो लेन का है, जिसे चौड़ा कर दो और लेन का पुल बनाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री की घोषणा

इस फोरलेन परियोजना की घोषणा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 10 दिसंबर 2022 को मोहनिया घाटी में ट्विन ट्यूब टनल के लोकार्पण के अवसर पर की थी। लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

Advertisement