Urjanchal Tiger
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Rewa News: CMO शंखधर पांडेय निलंबित, जांच में सही पाया गया वायरल ऑडियो

रीवा में CMO शंखधर पांडेय वायरल ऑडियो मामले में निलंबित, जांच में अशोभनीय बातचीत सही पाई गई।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 16 Sep 2026, 12:35 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

रीवा (मध्यप्रदेश) ।। रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी CMO शंखधर पांडेय को महिला कर्मचारी से कथित अशोभनीय बातचीत के वायरल ऑडियो के बाद निलंबित कर दिया गया है। जांच में ऑडियो सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में चाकघाट नगर परिषद के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) शंखधर पांडेय को वायरल ऑडियो मामले में निलंबित कर दिया गया है।

रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने यह कार्रवाई कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की। आदेश के अनुसार, वायरल ऑडियो की जांच कराई गई, जिसमें बातचीत को सत्य पाया गया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

क्या है पूरा मामला?

वायरल ऑडियो में CMO और एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच बातचीत सामने आई है।

Advertisement

  1. ऑडियो में महिला को बार-बार घर बुलाने का दबाव बनाया जा रहा है
  2. महिला लगातार सामाजिक स्थिति और बदनामी की चिंता जताती सुनाई देती है
  3. सामने से आश्वासन दिया जाता है कि “कोई नहीं देखेगा”

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

महिला कर्मचारी का आरोप है कि

  • उसकी मांग नहीं मानने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी गई
  • बैकडेट में पत्र जारी कर सेवा समाप्त की गई
  • जून 2026 से उसकी ऑनलाइन उपस्थिति (ID) भी हटा दी गई

प्रशासन की कार्रवाई

  • कमिश्नर ने तत्काल निलंबन आदेश जारी किया
  • निलंबन अवधि में मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, रीवा रहेगा
  • नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा

आदेश में क्या कहा गया?

आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि महिला कर्मचारी के साथ फोन पर अमर्यादित और अशोभनीय बातचीत की गई, जो गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement