सिंगरौली। देश के विशालतम विद्युत संयंत्र एनटीपीसी विंध्याचल का 45वां स्थापना दिवस प्रशासनिक भवन परिसर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने एनटीपीसी ध्वज फहराकर किया। इसके बाद एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति दी गई।
देश के विशालतम विद्युत संयंत्र एनटीपीसी विंध्याचल ने अपना 45वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया। प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने एनटीपीसी ध्वज फहराकर किया। इसके बाद एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। समारोह को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने कहा कि एनटीपीसी विंध्याचल की सफलता और प्रतिष्ठा कर्मचारियों के समर्पण तथा सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने परियोजना को विभिन्न पुरस्कारों एवं सम्मानों से गौरवान्वित करने वाली पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही सुरक्षा, गुणवत्ता और बेहतर कार्य प्रदर्शन के संकल्प को निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया।
स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एनटीपीसी प्रबंधन ने कस्तूरबा कन्या छात्रावास, गनियारी बैढ़न की 20 छात्राओं को साइकिल वितरित कीं। इस पहल के माध्यम से छात्राओं की शिक्षा, सुविधा और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। वहीं ब्रिक्स सस्टेनेबिलिटी अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सुरक्षा एवं गुणवत्ता की शपथ, केक कटिंग और गुब्बारे छोड़कर स्थापना दिवस की खुशियां साझा की गईं। कर्मचारियों ने कविता पाठ, बांसुरी वादन और संगीत प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बनाया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें