Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बैंक के लॉकर में रखे जेवर रहस्यमय तरीके से गायब, पूर्व रेरा चेयरमैन ने दर्ज कराई शिकायत

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Nov 2026, 07:27 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

भोपाल। राजधानी भोपाल में एसबीआई बैंक के लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव और उनकी बेटियों के सोने के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। लिंक रोड नंबर-3 स्थित आईआईएफएम परिसर की एसबीआई शाखा में लॉकर नंबर 502 से गहने गायब मिले। लॉकर का ताला टूटा नहीं था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

राजधानी भोपाल में बैंक लॉकर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। लिंक रोड नंबर-3 स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (आईआईएफएम) परिसर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा के लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन एपी श्रीवास्तव और उनकी बेटियों के सोने के जेवर गायब हो गए। हैरानी की बात यह है कि लॉकर का ताला टूटा हुआ नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, एपी श्रीवास्तव ने 13 दिसंबर 2024 को अपनी बेटियों सुरभि और श्रुति के साथ संयुक्त रूप से लॉकर नंबर 502 आवंटित कराया था। गुरुवार को दुबई से भोपाल पहुंची बेटी सुरभि अपने जेवर लेने पिता के साथ बैंक पहुंचीं। लॉकर खोलने के दौरान चाबी लगाने पर लॉक अटक रहा था। काफी मशक्कत के बाद लॉकर खुला तो अंदर रखे सोने के जेवर गायब मिले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में लॉकर का ताला टूटा नहीं मिला और हैंडल पर भी फिंगरप्रिंट नहीं मिले। अब पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि लॉकर को डुप्लीकेट चाबी से खोला गया या किसी अन्य तरीके से छेड़छाड़ की गई। पुलिस बैंक परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों और लॉकर तक पहुंचने वाले लोगों की जानकारी मिल सके।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT