सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र की तिनगुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुकराव गांव में गुरुवार रात अज्ञात व्यक्ति ने किसान के खेत में खड़ी धान की फसल में आग लगा दी। आग से किसान राधेश्याम विश्वकर्मा की आधे से अधिक तैयार फसल जलकर राख हो गई।
जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनगुड़ी ग्राम पंचायत के कुकराव गांव में गुरुवार रात खेत में खड़ी धान की फसल में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। आगजनी की इस घटना में किसान राधेश्याम विश्वकर्मा की आधे से अधिक तैयार फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, किसान राधेश्याम विश्वकर्मा ने अपने खेत में धान की फसल लगाई थी, जो कटाई के लिए लगभग तैयार थी। इसी बीच गुरुवार रात अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फसल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें देखकर किसान ने फसल बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि आधे से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई। मेहनत और लागत से तैयार की गई फसल को अपनी आंखों के सामने जलता देख किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें