मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Examination) 2026 की तारीख घोषित कर दी है। मंडल की 10 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर निर्धारित परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
जिला मुख्यालयों पर बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
मंडल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। हालांकि, प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित होने वाले परीक्षा केंद्र की जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
Also Read
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 |
| आयोजन संस्था | मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
| मुख्यालय | भोपाल, मध्य प्रदेश |
| परीक्षा की तारीख | 20 दिसंबर 2026 |
| परीक्षा शुरू होने का समय | सुबह 11:00 बजे |
| परीक्षा केंद्र | प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर निर्धारित केंद्र |
| प्रेस विज्ञप्ति | 10 नवंबर 2026 |
स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने भी 10 नवंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर परीक्षा की तारीख, समय और केंद्रों से संबंधित सूचना साझा की थी।
महत्वपूर्ण सूचना
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026
🗓️ 20 दिसम्बर 2026
⌛️ प्रातः 11:00 बजे से
📍 जिला मुख्यालयों पर निर्धारित परीक्षा केन्द्रAdvertisement#MPBSE #TET2026 #SchoolMP https://t.co/ffNflKY4K5
— School Education Department, MP (@schooledump) November 13, 2026
परीक्षा के विस्तृत दिशा-निर्देश अभी जारी नहीं
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बताया है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
फिलहाल निम्न जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है
- अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम।
- परीक्षा केंद्रों का पूरा विवरण।
- प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तारीख।
- परीक्षा अवधि और अन्य परीक्षा संबंधी नियम।
- परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज।
अभ्यर्थियों परीक्षा से संबंधित नई सूचनाओं के लिए हमारे whatsaap channel को सबस्क्राइब कीजिए
MP TET 2026 का आधिकारिक अपडेट कहां देखें?
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं के लिए अभ्यर्थी इन वेबसाइटों पर जानकारी देख सकते हैं
- MPBSE आधिकारिक वेबसाइट: https://www.mpbse.nic.in/
- स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश: https://educationportal.mp.gov.in/
- MP स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक पोस्ट: https://x.com/schooledump/status/1987830000000000000



