बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने गायक और संगीतकार अमाल मलिक (Amaal Mallik) के जन्मदिन संदेश का जवाब देते हुए उन्हें संगीत बनाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। अमाल ने 2 नवंबर को शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के 61वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके लिए एक विशेष संदेश साझा किया था।
इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा,
Also Read
“ऐसा संगीत बनाते रहो, जिस पर दुनिया झूम सके। अमाल, तुम्हें बहुत सारा प्यार और एक बड़ी-सी झप्पी।”
अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा करते हुए उन्हें अपना हीरो बताया था। उन्होंने अभिनेता के प्रति प्यार और सम्मान जताते हुए उनके और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी।
Happy birthday to the superstar, my hero, my reason to wake up everyday and keep moving forward no matter what ♥️🔥
Dil se lots of love, respect & best wishes for you, your health & family’s health.
AdvertisementI don’t even need to wish you all the best coz it’s gonna be colossal the day it comes, but all the very best for #King
You truly are the last of the stars @iamsrk sir ✨
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) November 2, 2026
Amaal Mallik ने लिखा था,
“जन्मदिन की शुभकामनाएं उस सुपरस्टार को, जो मेरे हीरो हैं और हर दिन जागकर आगे बढ़ते रहने की मेरी प्रेरणा हैं। आपके और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के लिए दिल से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। मुझे आपको शुभकामनाएं देने की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि आपकी फिल्म ‘किंग’ सिनेमाघरों में आएगी तो वह बहुत बड़ी साबित होगी। आप वास्तव में आखिरी बड़े सितारों में से एक हैं।”
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अमाल के इस संदेश पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें संगीत के क्षेत्र में लगातार काम करते रहने की सलाह दी। अभिनेता के जवाब को सोशल मीडिया पर साझा किया गया।

2 नवंबर को मनाया Shah Rukh Khan ने 61वां जन्मदिन
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर मुंबई स्थित उनके आवास मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक एकत्र हुए थे। अभिनेता ने घर के बाहर आकर प्रशंसकों का अभिवादन किया और अपने परिचित बाहें फैलाने वाले अंदाज में उनका स्वागत किया।
24 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म ‘किंग’ (King Movie)
शाहरुख खान जल्द ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ (King Movie) में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी दिखाई देंगे।
फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है।



