Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

छठ महापर्व पर सुरक्षा का खाका तैयार, एएसपी ने छह प्रमुख घाटों का किया निरीक्षण

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Nov 2026, 05:20 PM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सिंगरौली पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने अमलोरी, निगाही, दनवा बाबा, सीडब्ल्यूएस कॉलोनी जयंत, बीटीसी जयंत एवं लेक पार्क विंध्यनगर सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर सिंगरौली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने अमलोरी, निगाही, दनवा बाबा, सीडब्ल्यूएस कॉलोनी जयंत, बीटीसी जयंत एवं लेक पार्क विंध्यनगर सहित जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहन पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात संचालन का जायजा लिया।
एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा तथा गहरे पानी वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। संध्या और प्रातःकालीन अर्घ्य के दौरान सुगम यातायात एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर ही पूजा करने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT