Urjanchal Tiger
शनिवार, 7 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में बेकाबू ट्रेलर का तांडव, कई वाहनों को रौंद दुकान में घुसा

Om Prakash Shah

Author | Updated: 07 Nov 2026, 07:22 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर बाजार के सहुआर मोड़ में तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रेलर ने जमकर तबाही मचाई। अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पर चल रही कार सहित कई वाहनों को टक्कर मारते हुए पलट गया और सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर देवसर बाजार के सहुआर मोड़ में सीमेंट से लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जमकर तबाही मचाई। अचानक अनियंत्रित हुआ ट्रेलर सड़क पर चल रही कार समेत कई वाहनों को टक्कर मारते हुए पलट गया और सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा। हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेलर की चपेट में आने के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रेलर पलटने से सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। दुकान में भारी वाहन घुसने से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही देवसर थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल ट्रेलर अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ADVERTISEMENT