Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

बिहार में रिटायर्ड पत्रकारों की बल्ले-बल्ले ! अब मिलेगी ₹15,000 की पेंशन, CM नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 27 Jul 2025, 05:45 PM IST | 1 min read
Retired journalists in Bihar are in for a treat! Now they will get a pension of ₹15,000
Share:
Advertisement

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (26 जुलाई 2025) को रिटायर्ड पत्रकारों की पेंशन में ₹9,000 प्रतिमाह की बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। अब ‘बिहार पत्रकार सम्मान’ स्कीम के तहत सभी योग्य रिटायर्ड पत्रकारों को हर महीने ₹15,000 मिलेंगे, जो पहले सिर्फ ₹6,000 मिलते थे। चुनावी साल में ये बड़ा तोहफा मिला है।

सीएम नीतीश ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मुझे खुशी है कि ‘बिहार पत्रकार सम्मान’ पेंशन योजना के तहत अब सभी योग्य पत्रकारों को हर माह ₹6,000 की जगह ₹15,000 पेंशन देने का निर्देश दिया गया है।”

इतना ही नहीं, अगर किसी पेंशनधारी पत्रकार का निधन हो जाता है, तो उनके आश्रित या जीवनसाथी को अब जीवनभर हर महीने ₹10,000 की पेंशन मिलेगी, जो पहले सिर्फ ₹3,000 प्रति माह थी। इस फैसले की भी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने दी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज के विकास में इनकी बड़ी भूमिका है। हमने हमेशा पत्रकारों की सुविधाओं का ध्यान रखा है, ताकि वो अपना काम निष्पक्षता के साथ कर सकें और रिटायरमेंट के बाद भी सम्मान से जीवन बिता सकें।”

इस बड़े ऐलान के बाद राज्यभर के पत्रकारों में खुशी की लहर है!

Advertisement