Urjanchal Tiger
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत करे निराकरण : कलेक्टर

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 24 Oct 2025, 09:18 PM IST | 1 min read
छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत करे निराकरण : कलेक्टर
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 24 अक्टूबर 2025 : कलेक्टर गौरव बैनल ने शिक्षा विभाग की बैठक के दौरान कहा कि किसी भी छात्र का छात्रवृत्ति प्रकरण लंबित न रहना चाहिए। यदि कोई लंबित प्रकरण है तो उसे शीघ्र हल किया जाए। यह भी कहा कि सभी छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ समय पर मिले। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों के लिए विद्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएँ। इसमें छात्र अपने छुटे हुए दस्तावेज जमा कर लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

सिंगरौली में कलेक्टर गौरव बैनल ने छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत समाधान करने और मेधावी छात्रों के लिए जिला स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग क्लासेस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने शासकीय स्कूलों की जानकारी ली। उन्होंने प्रवेश संख्या, छात्रवृत्ति, स्कूटी वितरण, सायकल वितरण, गणवेश और पुस्तक वितरण की स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय समय पर संचालित हों और शिक्षक नियमित उपस्थित रहें। एपीसी और जिला अधिकारी समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण करें। कलेक्टर ने पिछले वर्ष के परीक्षा परिणामों का आंकलन किया। उन्होंने इस वर्ष का लक्ष्य 95 प्रतिशत निर्धारित किया। कमजोर छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

गौरव बैनल ने कहा कि मेधावी छात्रों के लिए जिला स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग क्लासेस आयोजित की जाएँ। इसका उद्देश्य है कि जिले के छात्र उच्च स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें और जिले का नाम रोशन करें। अंत में कलेक्टर ने कहा कि आगामी बैठक में सभी छात्रवृत्ति, स्कूटी, सायकल, पुस्तक और गणवेश वितरण का विवरण निर्धारित फॉर्मेट में प्रस्तुत किया जाए।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886