Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कूनो में फिर गूंजी किलकारियां, मादा चीता ने दिए चार शावकों को जन्म

Om Prakash Shah

Author | Updated: 20 Nov 2026, 11:41 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। बोत्सवाना से लाई गई ढाई साल की मादा चीता KOMG 3 ने जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है।

कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। बोत्सवाना से लाई गई ढाई साल की मादा चीता KOMG 3 ने कूनो के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर शावकों की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी।
बताया गया कि मादा चीता ने कूनो के जंगल में चार महीने से अधिक समय बिताने के बाद प्राकृतिक परिस्थितियों में शावकों को जन्म दिया। वर्ष 2022 में शुरू हुए चीता पुनर्स्थापना कार्यक्रम के बाद जंगल में यह दूसरा दर्ज किया गया जन्म है।
केंद्रीय मंत्री ने इसे प्रोजेक्ट चीता की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कूनो में चार नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या 62 हो गई है, जिसमें 43 चीते भारत में जन्मे हैं। उन्होंने कहा कि हर नया जन्म भारत में चीतों की आबादी को पुनः स्थापित करने के प्रयासों को मजबूती देता है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT