सिंगरौली। देश की एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नेहरू तिराहा में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने सहभागिता कर सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। उक्त अवसर पर महापौर रानी अग्रवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि लौह पुरुष का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। महापौर ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए आपसी सद्भाव, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।



