Urjanchal Tiger
रविवार, 1 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीएल मुख्यालय में गूंजा एकता का संदेश, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

Om Prakash Shah

Author | Updated: 01 Nov 2026, 12:34 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर एनसीएल परिवार ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी/संचालन) आशुतोष द्विवेदी, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) संजय कुमार मिश्रा सहित कंपनी जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई प्रतिनिधि, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन/कल्याण) राजेश त्रिवेदी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के साथ समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व और देश के एकीकरण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया गया। उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Advertisement

ADVERTISEMENT