Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

राज्यमंत्री राधा सिंह की मौजूदगी में जन विश्वास शिविर, हितग्राहियों को मिली आर्थिक सहायता और पेंशन

सिंगरौली के चितरंगी की ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। पात्र हितग्राहियों को पेंशन, आर्थिक सहायता, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 30 Oct 2026, 08:47 PM IST | 1 min read
Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan, Ladli Laxmi yojana
Share:

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में आयोजित शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह और प्रभारी कलेक्टर श्री संघप्रिय की उपस्थिति में हितग्राहियों को आर्थिक सहायता, पेंशन, आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं से संबंधित लाभ प्रदान किए गए।

शिविर का उद्देश्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को दी गई स्वीकृतियों और प्रमाण-पत्रों की जानकारी दी।

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर

राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और जनता का विश्वास मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपने आसपास के पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं से जोड़ने की अपील की।

Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan,  Ladli Laxmi yojana
Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan (Madhya Pradesh)

संबल योजना के तहत दो हितग्राहियों को दो-दो लाख रुपये

शिविर में संबल अनुग्रह सहायता योजना के तहत रामबहादुर बैगा और लीलावती के लिए दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत फूलमती, अमर सिंह, बलदेव, फुरमन देवी, शोभनाथ और बसंती सिंह को प्रतिमाह 600 रुपये पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत ओमपति देवी, रानी, पानकली और गुड़िया देवी को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रतिमाह 3,000 रुपये पेंशन का लाभ सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई।

लाड़ली लक्ष्मी योजना में बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण-पत्र

महिला एवं बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत रूली सिंह और शिल्पा सिंह को कुल 1 लाख 43 हजार रुपये के आश्वासन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। योजना का उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य और शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

आयुष्मान भारत योजना के तहत कमला का आयुष्मान कार्ड जारी किया गया। इसके माध्यम से पात्रता और योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उन्हें प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, चितरंगी, सुलखानखुर्द शिविर

स्वामित्व योजना के तहत 17 हितग्राहियों को लाभ

शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत हीरालाल पनिका, फूलवती देवी, लाले प्रसाद साहू, हरिशंकर साहू, रानी देवी, तुलवंती देवी, लछिसमन पाल, धुरिज देवई पाल, सिद्धनाथ, फूलकुमारी, अवधबरण, शिवधारी, रामगरीब पाल, गिने देवी, पानमति देवी, राम औतार और ललुआ को लाभान्वित किया गया।

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में चितरंगी के एसडीएम श्री देवेन्द्र द्विवेदी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिया दुलारी, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह, श्री प्रवीन्द्र धर द्विवेदी, श्री लालपति और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मान सिंह सैयाम उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता त्रिपाठी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रेखा पांचाल, उपायुक्त सहकारिता श्री पी.के. मिश्रा और अधीक्षण यंत्री विद्युत श्री अजीत सिंह बघेल सहित जिला एवं खंड स्तर के अधिकारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इस खबर से संबंधित VIP
Radha Singh । राधा सिंह
जनप्रतिनिधि / राजनेता

Radha Singh । राधा सिंह

राज्य मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन • BJP • विधायक - चितरंगी (सिंगरौली) 79

ADVERTISEMENT