Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

पति से विवाद के बाद नवविवाहिता ने हाईवे पर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Oct 2026, 12:38 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने नेशनल हाईवे-46 पर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला की बुधवार सुबह हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

गांधीनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता ने नेशनल हाईवे-46 पर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला की बुधवार सुबह हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी को बचाने की कोशिश में उसका पति भी झुलस गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान छिंदवाड़ा निवासी दीपाली प्रजापति के रूप में हुई है। करीब छह महीने पहले उसकी शादी रोहित कुशवाह से हुई थी। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। शादी के बाद दंपती भोपाल के करोंद स्थित पूजा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। 17 अक्टूबर को दीपाली ग्वालियर से भोपाल लौटी थी। इसके अगले दिन 18 अक्टूबर की रात रोहित उसे बाइक से चाय पिलाने के लिए ले गया। चाय पीने के बाद घर लौटते समय प्रिंस ढाबे के सामने किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दीपाली ने बाइक रुकवाई और अपने बैग में रखी ज्वलनशील सामग्री से खुद को आग लगा ली। दीपाली को आग की लपटों में घिरा देख रोहित ने उसे बचाने का प्रयास किया। उसने अपनी शर्ट उतारकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दीपाली गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। इस दौरान रोहित के हाथ भी झुलस गए। परिजनों और राहगीरों की मदद से दीपाली को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे जुट गई है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886