सिंगरौली। प्रतिबंधित मार्गों से फ्लाई ऐश (राखड़) का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाई है। रात्रिकालीन सघन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 10 वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
प्रतिबंधित मार्ग से फ्लाई ऐश (राखड़) का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। रात्रिकालीन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 10 वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने यह अभियान चलाया। इस दौरान भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई और प्रतिबंधित मार्ग से फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
Also Read
यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य प्रतिबंधित मार्गों पर भारी वाहनों की अनधिकृत आवाजाही रोकना, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। पुलिस ने वाहन चालकों और संचालकों को निर्धारित मार्गों का पालन करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।




