सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सिंगरौली द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जिले में सेवा गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे तथा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
Also Read
शाम 7 बजे बैढ़न के टॉकीज चौराहे पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। अभियान के दौरान 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान समेत अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। मोर्चा अध्यक्ष परवेज अहमद ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सेवा गतिविधियों के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प को आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रमों में मोर्चा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल होंगे।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.





