Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

पीओके हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 16 May 2024, 04:24 PM IST | 1 min read
पीओके हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Share:
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मधुबनी में एक रैली में जनता को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “…इस क्षेत्र से बड़ी संख्या में गोहत्या के मामले सामने आते थे। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं, पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइए, ‘गौ हत्या करने वालों को उल्टा लटका कर सिद्ध करने का काम करेंगे।’…यह माता सीता की भूमि है, यहां गोहत्या अस्वीकार्य है। हम यहां गो तस्करी या गोहत्या की अनुमति नहीं देंगे। यह नरेंद्र मोदी का वादा है…”

गृह मंत्री अमित शाह ने INDI Alliance पर बोला हमला

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “ये इंडिया अलायंस वाले आज कहते हैं कि पीओके (PoK) की बात मत करिए, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान के एटम बम से आप डरो, मोदी जी के नेतृत्व में भारत इतना मजबूत है कि किसी को भी एटम बम से डरने की जरूरत नहीं है। मैं आज यहां से कहकर जाता हूं कि ये पीओके हमारा है और हम इसे लेकर रहेंगे।”

गृह मंत्री ने आगे कहा, “क्या राहुल बाबा बिहार और मधुबनी का विकास कर सकते हैं? ‘ये तो थोड़ी गर्मी बढ़ाते ही बैंकॉक थाईलैंड छुट्टियाँ पे चले जाते हैं’… और दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री मोदी हमारे सैनिकों के साथ सीमा पर दिवाली मना रहे हैं… महाभारत की तरह, दोनों तरफ़ स्पष्ट खेमे हैं, एक पांडवों का और दूसरा कौरवों का…”

ये भी पढ़े – CM Kejriwal के बयान का जिक्र करते ED ने कहा – ‘ये सिस्टम के मुंह पर तमाचा है