Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

NTPC में करंट लगने से कार्यरत श्रमिक की मौत, पत्नी को आजीवन 15,000 भत्ता

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 13 Aug 2025, 10:06 PM IST | 1 min read
NTPC में करंट लगने से कार्यरत श्रमिक की मौत, पत्नी को आजीवन 15,000 भत्ता
Share:
Advertisement

सिंगरौली ।। NTPC में कार्यरत श्रमिक की DG में करंट आने से मौत हो गई, उसके बाद NTPC के अधिकारी, जिम्मेदार और विधायक ने मामले को सुलझाया और मृतक के परिवार को 14.50 लाख रुपये और उनकी पत्नी को आजीवन 15,000 रुपये भत्ता देने की बात पर सहमति बना। आपको बता दें की राजमिलान के शंभू साकेत पिता सीताराम साकेत एनटीपीसी में ऐश पाइप लाइन की वेल्डिंग कार्य कर रहा था तभी DG में करंट आ गया और उसकी चपेट में श्रमिक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

NTPC प्रबंधक के ऊपर लगे गंभीर आरोप

एनटीपीसी में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने एनटीपीसी प्रबंधक के ऊपर आरोप लगाया की “एनटीपीसी के जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचे और न ही परिजनों को इसकी कोई स्पष्ट जानकारी दी गई। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजन एनटीपीसी के अधिकारियों के आने का इंतज़ार कर रहे हैं ताकि उन्हें न्याय मिल सके, जिसको लेकर हंगामा हो रहा था। जहां एसडीएम सृजन वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते, तहसीलदार सविता यादव, विंध्यनगर टीआई अर्चना द्विवेदी, अशोक सिंह परिहार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

देवसर विधायक ने परिजनों को दिया आश्वासन

एनटीपीसी में शंभू साकेत को काम करते समय बिजली का झटका लगा, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी समय उसे एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। इस हादसे के बाद से गाँव और परिवार में मातम का माहौल बन गया और हंगामे की स्थिति बन गई। उसके बाद तो शंभू के परिवार को 14.50 लाख रुपये और उनकी पत्नी को आजीवन 15,000 रुपये भत्ता देने की बात हो गई। देवसर विधायक राजेंद्र कुमार मेश्राम ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की इस आपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इतना ही नहीं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सभी मदद तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, सहयोग और संवेदना प्रदान करें। ॐ शांति।

Advertisement