सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में गुरुवार को एलएनटी कंपनी के श्रमिक संजीव यादव की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।
एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में गुरुवार को एलएनटी कंपनी के श्रमिक संजीव यादव की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना विंध्यनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। संजीव यादव परियोजना की करीब 240 मीटर ऊंची चिमनी पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और खून की उल्टी होने के बाद उनकी मौत हो गई।
Also Read
एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी रामकृष्ण सुब्रमण्यम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि श्रमिक की मौत नेचुरल डेथ हुई है




