Urjanchal Tiger
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सुलखानखुर्द में लगा जनकल्याणकारी शिविर, जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता और पेंशन की सौगात

Om Prakash Shah

Author | Updated: 30 Oct 2026, 09:29 AM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह एवं प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय की उपस्थिति में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र एवं हितलाभ वितरित किए गए।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह एवं प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र और हितलाभ वितरित किए गए। शिविर में संबल अनुग्रह सहायता योजना के तहत रामबहादुर बैगा एवं लीलावती को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। वहीं वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत फूलमती, अमर सिंह, बलदेव, फुरमन देवी, शोभनाथ एवं बसंती सिंह को प्रतिमाह 600 रुपये पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत ओमपति देवी, रानी, पानकली एवं गुड़िया देवी को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं रूली सिंह एवं शिल्पा सिंह को कुल 1 लाख 43 हजार रुपये के आश्वासन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। आयुष्मान भारत योजना के तहत कमला का आयुष्मान कार्ड जारी किया गया, जिसके माध्यम से उन्हें प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्वामित्व योजना के तहत 17 हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री राधा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करने तथा ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Advertisement

ADVERTISEMENT