Urjanchal Tiger
बुधवार, 4 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

12 वर्षों में 47 हजार यूनिट रक्त से बचाई जिंदगियां, रेडक्रॉस ब्लड सेंटर ने मनाया स्थापना दिवस

Om Prakash Shah

Author | Updated: 04 Nov 2026, 01:21 PM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के उद्देश्य से संचालित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सिंगरौली के रेडक्रॉस ब्लड सेंटर ने अपनी स्थापना के 12 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल स्थित विंध्य चिकित्सालय परिसर में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

मानवता की सेवा और जरूरतमंदों को जीवनदान देने के संकल्प के साथ संचालित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सिंगरौली के रेडक्रॉस ब्लड सेंटर ने अपनी सेवा के 12 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल स्थित विंध्य चिकित्सालय परिसर में 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस चेयरमैन एस.डी. सिंह ने ब्लड सेंटर की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि 3 नवंबर 2014 को स्थापित इस केंद्र द्वारा अब तक 49,729 यूनिट रक्त का संग्रहण किया जा चुका है, जबकि 47,029 यूनिट रक्त विभिन्न अस्पतालों को उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 215 मरीजों को 2,432 यूनिट रक्त निःशुल्क एवं बिना रिप्लेसमेंट उपलब्ध कराया गया है।
स्थापना दिवस पर अतिथियों ने केक काटकर खुशियां साझा कीं। इस दौरान आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सीआईएसएफ कमांडेंट मनीष कुमार राय ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके साथ सीआईएसएफ के जवानों ने भी रक्तदान किया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में ब्लड सेंटर के समस्त सेवायुक्तों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समारोह का समापन रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और प्रत्येक जरूरतमंद मरीज को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ हुआ। रेडक्रॉस ब्लड सेंटर की 12 वर्षों की सेवा यात्रा जिले में मानवता और सामाजिक सहयोग की मिसाल बनी हुई है।

Advertisement

ADVERTISEMENT