Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

नशे के कारोबार पर बरगंवा पुलिस का प्रहार, घर के पास से 5.60 लाख की स्मैक बरामद।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 06 Nov 2026, 07:20 AM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 56 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 5 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।

जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बरगवां पुलिस ने ग्राम बधाडीह में दबिश देकर कथित रूप से स्मैक बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 56 ग्राम हेरोइन (ब्राउन शुगर) बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बधाडीह के कजरदह टोला में रामबाई बसोर अपने घर के समीप नशीले पदार्थ की बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर रामबाई बसोर (35 वर्ष), पति धर्मेंद्र बसोर, निवासी बधाडीह को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 56 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की कीमत 5.60 लाख रुपये आंकी है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Advertisement

ADVERTISEMENT