सिंगरौली समाचार | उर्जांचल टाइगर।। सिंगरौली जिले के निगाही परियोजना क्षेत्र में खदान मार्ग स्थित बैरियर पर कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से हंगामा करते हुए बैरियर और सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की गई। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें तीन गार्ड घायल हुए। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, एनसीएल निगाही परियोजना में कार्यरत सुरक्षा सुपरवाइजर चोबीलाल चौधरी की ड्यूटी 2 जुलाई 2026 को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्य बैरियल पर थी।
Also Read
करीब दोपहर 1 बजे एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन बैरियल पर पहुंची, जिसमें परियोजना में कार्यरत बताए गए ददन कुशवाहा अपने तीन-चार साथियों के साथ सवार थे।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
वाहन पास मांगने पर विवाद का आरोप
शिकायत के अनुसार, वाहन के पास आवश्यक प्रवेश पास नहीं होने पर सुरक्षा कर्मियों ने जांच के लिए वाहन रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसी बात पर वाहन में सवार लोगों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
सुरक्षा गार्डों से मारपीट, तीन घायल
- सुरक्षा गार्ड अजय सिंह के हाथ में चोट आई।
- शिकायतकर्ता चोबीलाल चौधरी के दाहिने पैर में चोट लगी।
- सुरक्षा गार्ड श्रीकांत सिंह के सिर, बाएं हाथ और पैर में भी चोट आई।
घायल अजय सिंह को उपचार के लिए NCL जयंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खदान मार्ग पर कुछ देर बाधित रहा आवागमन
घटना के बाद बैरियर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने से खदान मार्ग पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही। सूचना मिलने पर परियोजना प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस के अनुसार, सुरक्षा विभाग की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।





