NEET UG 2026 : रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें योग्यता, फीस और NTA के नए नियम – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

NEET UG 2026 : रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें योग्यता, फीस और NTA के नए नियम

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 11 Feb 2026, 03:36 PM IST | 1 min read
NEET UG 2026 : रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें योग्यता, फीस और NTA के नए नियम
Share:
Advertisement

NEET UG 2026 : नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन को लेकर एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। यदि आप NEET 2026 का फॉर्म भरने जा रहे हैं, तो सावधानी जरूरी है। छोटी गलती भी फॉर्म रिजेक्ट करा सकती है।

नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू। 8 मार्च तक भरें फॉर्म। आधार eKYC और लाइव फोटो अनिवार्य। जानें योग्यता, आवेदन शुल्क और परीक्षा तिथि।

क्या है योग्यता?

  • नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र का 12वीं पास होना जरूरी है।
  • 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषय होने चाहिए।
  • एडिशनल विषय के रूप में PCB पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
  • ऊपरी आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 1700 रुपये
  • सामान्य EWS / ओबीसी-एनसीएल: 1600 रुपये
  • एससी / एसटी / PwBD / थर्ड जेंडर: 1000 रुपये
  • विदेशी उम्मीदवार: 9500 रुपये

8 मार्च तक भरें आवेदन

  • NEET UG 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है।
  • फॉर्म भरते समय तकनीकी नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।
  • फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें।
  • गलत जानकारी देने से फॉर्म रद्द हो सकता है।

NTA की एडवाइजरी में क्या है खास?

  • NTA ने कहा है कि अब पहचान सत्यापन के लिए आधार आधारित eKYC अनिवार्य होगा।
  • आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटो और पता सही होना चाहिए।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को एक लाइव फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी।
  • यदि लाइव फोटो आधार की फोटो से मेल नहीं खाती है, तो वैध सपोर्टिंग सर्टिफिकेट देना होगा।
  • परीक्षा शहर और माध्यम, आवेदन पत्र में दिए गए पते के आधार पर तय होगा।
  • इसलिए पता भरते समय सावधानी रखें।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
  • सभी जानकारी दोबारा जांच लें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

3 मई 2026 को होगी परीक्षा

  • NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित होगी।
  • परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
  • कुल समय 3 घंटे होगा।

एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर और रिजल्ट की जानकारी बाद में अधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

अधिकारिक सूचना – Notification

Advertisement

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT
Advertisement