सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गिधेर गांव में मंगलवार सुबह नाले में बाइक समेत एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अजय कुमार जायसवाल (38) पिता राजकुमार जायसवाल, निवासी नौडिहवा गढ़वा के रूप में हुई है।
जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के गिधेर गांव में मंगलवार सुबह नाले में बाइक समेत युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अजय कुमार जायसवाल (38) पिता राजकुमार जायसवाल, निवासी नौडिहवा गढ़वा के रूप में हुई है। अजय ग्रेडर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था और पिछले करीब एक सप्ताह से अपनी ससुराल में रह रहा था। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे अजय बाइक से ड्यूटी के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह गिधेर गांव के नाले में बाइक समेत उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच मे जुट गई है।
नाले में बाइक समेत मिला युवक का शव, हत्या की आशंका।
Advertisement
Advertisement

