Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

MP Police Recruitment 2026 : ASI और हेड कॉन्स्टेबल के 89 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 06 Feb 2026, 08:29 PM IST | 1 min read
MP Police Recruitment 2026 : ASI और हेड कॉन्स्टेबल के 89 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Share:
Advertisement

MP Police Recruitment 2026 : पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) और हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 तय की गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने MP Police ASI और हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू किए। आवेदन 5 से 19 फरवरी तक। जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • भर्ती निकाय: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल
  • पद: ASI (कंप्यूटर), हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर)
  • कुल पद: 89
  • आवेदन शुरू: 5 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026
  • परीक्षा शुरू: 24 मार्च 2026
  • आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

सैलरी और शारीरिक मापदंड

  • ASI: 28,700 से 91,300 रुपये
  • हेड कॉन्स्टेबल: 25,300 से 80,500 रुपये

हाइट

  • पुरुष: 160 सेमी
  • महिला: 155 सेमी

दौड़

  • 800 मीटर

शैक्षणिक योग्यता

ASI (कंप्यूटर)

  • कंप्यूटर या आईटी में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन।
  • या मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर/आईटी में 3 साल का डिप्लोमा।

हेड कॉन्स्टेबल (कंप्यूटर)

  • 12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ के साथ)।
  • या कंप्यूटर/आईटी में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा।

इन पदों के लिए पहले चरण में तकनीकी परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवार अगले चरण की तकनीकी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में होगी।

Advertisement

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित वर्ग: 500 रुपये
  • SC/ST/OBC/EWS: 250 रुपये
  • विभागीय परीक्षा शुल्क अलग से तय है।
  • इसके अलावा 60 रुपये पोर्टल शुल्क भी देना होगा।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • भर्ती फॉर्म ध्यान से भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट कर प्रिंट निकाल लें।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886