Urjanchal Tiger
मंगलवार, 8 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

MP Police Constable Band Recruitment 2026 : 600+ पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 08 Apr 2026, 08:36 PM IST | 1 min read
MP Police Constable Band Recruitment 2026 : 600+ पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
Share:
Advertisement

MP Police Constable Band Recruitment 2026 : पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश पुलिस ने कॉन्स्टेबल बैण्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल (मुख्यालय) पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में 600 से ज्यादा पद हैं। कुल 679 रिक्तियां बताई गई हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बैण्ड के 679 पदों पर भर्ती शुरू। 5 अप्रैल से आवेदन, 19 अप्रैल अंतिम तिथि। जानें योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 5 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 19 अप्रैल 2026
  • संशोधन शुरू: 5 अप्रैल 2026
  • संशोधन अंतिम तिथि: 24 अप्रैल 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं के लिए इस भर्ती में कोई पद नहीं है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार 8वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य: 33 वर्ष
  • SC/ST/OBC: 38 वर्ष

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जरूरी योग्यता (बैण्ड के लिए)

उम्मीदवार को वाद्ययंत्र बजाना आना चाहिए। जैसे पिकलो, क्लारिनेट, ट्रम्पिट, ड्रम, गिटार, वायलिन आदि। यह इस भर्ती की खास शर्त है।

शारीरिक मापदंड

सामान्य/OBC/EWS:

  • ऊंचाई: 168 सेमी
  • सीना: 81-86 सेमी

SC/ST:

  • ऊंचाई: 165 सेमी
  • सीना: 79-84 सेमी

गोरखा/गढ़वाली/कुमाऊं:

  • ऊंचाई: 158 सेमी
  • सीना: 76-81 सेमी

इन मापदंडों में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  • स्किल टेस्ट
  • बैण्ड वादन टेस्ट
  • साक्षात्कार

वेतन और शुल्क

  • सैलरी: 19,500 से 62,000 रुपये

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य: 500 रुपये
  • SC/ST/OBC/EWS (एमपी निवासी): 250 रुपये
  • पोर्टल शुल्क: 150 रुपये

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • रजिस्ट्रेशन करें
  • जरूरी जानकारी भरें
  • दस्तावेज अपलोड करें
  • शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement