Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
80% OFF
Buy Now

MP News : जबलपुर रचेगा देश का इतिहास, यहां खुलेगा पहला हिंदी मेडिकल कॉलेज

Shabana Parveen

Editor | Updated: 30 Sep 2025, 01:35 PM IST | 1 min read
MP News : जबलपुर रचेगा देश का इतिहास, यहां खुलेगा पहला हिंदी मेडिकल कॉलेज
Share:
Advertisement

MP News : जबलपुर में 2027-28 से देश का पहला हिंदी माध्यम मेडिकल कॉलेज खुलेगा। MBBS की 50 सीटों के साथ शुरू होने वाला यह कॉलेज ग्रामीण व आदिवासी छात्रों के लिए नया अवसर बनेगा।

जबलपुर। मध्य प्रदेश की धरती अब एक अनोखा इतिहास रचने जा रही है। देश का पहला हिंदी माध्यम मेडिकल कॉलेज यहीं जबलपुर में शुरू होने वाला है। मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की इस अनूठी पहल से अब डॉक्टर बनने का सपना पूरा करना ग्रामीण और आदिवासी छात्रों के लिए और आसान हो जाएगा।

शैक्षिक सत्र 2027-28 से यह हिंदी मेडिकल कॉलेज 50 सीटों के साथ शुरू होगा। खास बात यह है कि यहां पूरे MBBS पाठ्यक्रम की पढ़ाई, प्रैक्टिकल से लेकर थ्योरी तक, पूरी तरह हिंदी में कराई जाएगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

MP News : जबलपुर रचेगा देश का इतिहास, यहां खुलेगा पहला हिंदी मेडिकल कॉलेज

Advertisement

मातृभाषा में तैयार होंगे डॉक्टर 

विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है और अब राज्य सरकार को भेजा गया है। कॉलेज की शुरुआती तैयारी के लिए एक करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसे “कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में विकसित करने की योजना है।

अब तक विश्वविद्यालय केवल परीक्षा व संबद्धता तक सीमित था, लेकिन अपना खुद का कॉलेज खुलने से इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता और भी निखरेगी।

छात्रों को मिलेगी नई राह

ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों से आने वाले छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब तक अंग्रेजी ही थी। कई बार प्रतिभाशाली छात्र भाषा की दीवार के कारण पीछे रह जाते थे। अब मातृभाषा हिंदी में मेडिकल शिक्षा मिलने से उनके लिए यह राह आसान हो जाएगी।

जबलपुर निवासी राकेश मिश्रा, जो स्वयं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, कहते हैं – “अगर MBBS हिंदी में होगा तो यह हमारे जैसे छात्रों के लिए वरदान होगा।”

कॉलेज की संरचना और भविष्य

यह नया कॉलेज नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर से संबद्ध रहेगा। सभी नियम एनएमसी के मानकों के अनुरूप होंगे और कैंपस पूरी तरह आवासीय होगा। सरकार की अंतिम मंजूरी मिलते ही भवन और फैकल्टी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

MP News : जबलपुर रचेगा देश का इतिहास, यहां खुलेगा पहला हिंदी मेडिकल कॉलेज

हिंदी में रिसर्च और किताबें

विश्वविद्यालय ने यह भी ऐलान किया है कि वह अपनी शैक्षणिक जर्नल हिंदी में प्रकाशित करेगा। इसके अलावा मेडिकल पाठ्य पुस्तकों का हिंदी अनुवाद कर पुस्तकालयों में उपलब्ध कराया जाएगा ताकि शिक्षक और छात्र दोनों बिना किसी भाषाई कठिनाई के पढ़ाई और रिसर्च कर सकें।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल का कहना है – “यकीनन यह देश का पहला और अनोखा मेडिकल कॉलेज होगा जहां चिकित्सा शिक्षा पूरी तरह हिंदी में मिलेगी। इससे आने वाले डॉक्टर सीधे मरीजों से उनकी ही भाषा में संवाद कर पाएंगे, जो चिकित्सा सेवा के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।”

ADVERTISEMENT
Advertisement