Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

MP Guest Teacher Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती शुरू, 11 मई तक करें आवेदन

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 08 May 2026, 07:58 AM IST | 1 min read
MP Guest Teacher Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती शुरू, 11 मई तक करें आवेदन
Share:
Advertisement

MP Guest Teacher Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश में ऐसे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है जो स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में गेस्ट टीचर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही जो अभ्यर्थी पहले से गेस्ट टीचर के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी GFMS 3.0 पोर्टल पर जाकर अपनी प्रोफाइल का नवीनीकरण करना होगा। आवेदन और प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 निर्धारित की गई है।

मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए और पुराने दोनों अभ्यर्थी GFMS 3.0 पोर्टल पर 11 मई 2026 तक आवेदन या प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं। जानें पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया।

इन तिथियों का रखें ध्यान

नए आवेदकों के लिए

नए उम्मीदवार 2 मई से 11 मई 2026 तक पोर्टल पर पंजीयन कर सकेंगे। इस दौरान उन्हें ई-केवाईसी, शैक्षणिक योग्यता, व्यावसायिक योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा की जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।

सत्यापन कार्य

संकुल प्राचार्य द्वारा पंजीयन में दर्ज जानकारी का सत्यापन 4 मई से 11 मई 2026 तक किया जाएगा।

पुराने आवेदकों के लिए

पहले से पंजीकृत उम्मीदवार 12 मई से 22 मई 2026 तक अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे। जरूरत होने पर जानकारी में संशोधन भी किया जा सकेगा। इसके अलावा पोर्टल 2.0 पर पंजीकृत ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने पिछले सत्र में पोर्टल 3.0 पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया था, वे भी इस अवधि में नया पंजीयन कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा

यदि किसी अभ्यर्थी का पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो वह BEO या DEO कार्यालय के माध्यम से 12 मई से 22 मई 2026 तक नंबर बदलवा सकता है।

Advertisement

क्या है पात्रता?

मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास B.Ed या D.El.Ed की योग्यता होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 या उसके बाद उत्तीर्ण होना चाहिए। विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल gfms.educationportal3.in पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

आवेदन पूरी तरह निशुल्क

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

राज्य के कई जिलों में होगी भर्ती

यह भर्ती मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिक्त गेस्ट टीचर पदों को भरने के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को स्कूलों में विषय अनुसार पढ़ाने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन और प्रोफाइल अपडेट करने की अपील की है, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886