Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Minimum Account Balance तय करने के लिए बैंक आजाद !

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 11 Aug 2025, 05:51 PM IST | 1 min read
Minimum Account Balance
Share:
Advertisement

नई दिल्ली, 11 अगस्त 2025।। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा मेट्रो और शहरी क्षेत्रों में बचत खाते के लिए न्यूनतम औसत शेष राशि (एमएबी) को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 किए जाने के कदम पर देशभर में चर्चा तेज हो गई है। बैंक ने यह नई नीति 1 अगस्त 2025 से लागू कर दी है, जिसके बाद अर्ध-शहरी शाखाओं के लिए यह सीमा ₹25,000 और ग्रामीण शाखाओं के लिए ₹10,000 कर दी गई है।

बैंक ग्राहकों का बढ़ता बोझ और जुर्माना

नए नियमों के अनुसार, ग्राहक यदि आवश्यकता अनुसार शेष राशि नहीं रख पाते तो उन पर शेष राशि की कमी का 6% या ₹500 (जो भी कम हो) जुर्माना लगेगा। इस बदलाव की घोषणा के बाद आर्थिक और नागरिक संगठनों से आलोचना शुरू हो गई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने क्या कहा ?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को स्पष्ट किया कि बैंकों में न्यूनतम राशि तय करना केंद्रीय बैंक के नियामकीय अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “यह फैसला पूरी तरह बैंकों पर निर्भर है। आरबीआई ने इसमें दखल नहीं दिया है कि कौन-सा बैंक अपनी न्यूनतम राशि कितनी रखे।” मल्होत्रा के मुताबिक, कुछ बैंकों ने यह सीमा कम रखी है या हटा दी है, जबकि कुछ ने अधिक रखी है।

Advertisement

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886