सिंगरौली को टीबी मुक्त बनाना सामूहिक जिम्मेदारी – सांसद – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली को टीबी मुक्त बनाना सामूहिक जिम्मेदारी – सांसद

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 18 Feb 2026, 10:20 PM IST | 1 min read
सिंगरौली को टीबी मुक्त बनाना सामूहिक जिम्मेदारी – सांसद
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 18 फरवरी 2026 । टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजेश मिश्र ने की। बैठक में कलेक्टर गौरव बैनल भी उपस्थित रहे।

सिंगरौली में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने समय पर जांच, इलाज और लाभ वितरण पर जोर दिया। कलेक्टर गौरव बैनल भी रहे मौजूद।

समय पर पहचान और इलाज जरूरी

बैठक की शुरुआत में जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सांसद डॉ. मिश्र ने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह लक्ष्य टीबी की समय पर पहचान और सही इलाज से ही पूरा होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान की समीक्षा बैठक हर दो माह में आयोजित की जाए। इलाज के दौरान मरीजों को योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ समय पर दिए जाएं। इलाज के लिए निर्धारित राशि का पूर्ण भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

जागरूकता और प्रचार पर जोर

सांसद ने कहा कि योजना के लाभों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। संकल्प से समाधान अभियान और अन्य शिविरों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

Advertisement

संवेदनशील वर्गों की स्क्रीनिंग जरूरी

सांसद डॉ. मिश्र ने विशेष निर्देश दिए कि आकांक्षी ब्लॉक देवसर और जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में संवेदनशील वर्गों की अनिवार्य स्क्रीनिंग की जाए।
इनमें शामिल हैं—

  • डायबिटीज और एचआईवी के मरीज
  • 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग
  • शराब और सिगरेट का सेवन करने वाले व्यक्ति

नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

उपचार के दौरान एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीज निर्धारित दवाओं की खुराक नियमित रूप से लें, ताकि बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके।

निजी अस्पतालों से भी मिलेगी मदद

सांसद ने निर्देश दिए कि निक्षय आईडी के माध्यम से निजी क्लीनिक और अस्पतालों से भी टीबी मरीजों की पहचान की जाए। इन संस्थानों से मासिक स्क्रीनिंग रिपोर्ट ली जाए।

पोर्टेबल एक्स-रे की व्यवस्था

बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रत्येक विकासखंड स्तर पर पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और टेक्नीशियन की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए।

मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट

बैठक के अंत में सांसद द्वारा टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण किया गया। वहीं इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि, डॉ. अनिल सिंह बघेल, डीपीएम सुधांशु मिश्रा, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विशेष सिंह, टीकाकरण अधिकारी डॉ. पंकज सिंह, डॉ. गंगा बैस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
Advertisement