Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली NH-39 पर बड़ा हादसा, घर वापस जा रहे युवक की दर्दनाक मौत!

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 11 Jul 2025, 11:42 PM IST | 1 min read
सिंगरौली NH-39 पर बड़ा हादसा, घर वापस जा रहे युवक की दर्दनाक मौत!
Share:
Advertisement

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की सड़कें यमराज बन बैठी हैं, इसमें भी ये अकेले नहीं है बल्कि इसके ऊपर चल रहे कंपनियों के कोल वाहन भी हैंI जिसकी सहायता से लोगों को सीधे यमराज से मुलाकात करा दी जाती हैI यहां देखा जाये तो एक दिन भी ऐसा खाली नहीं जाता जिस दिन कोई दुर्घटना/हादसा न घटने की सूचना मिलती होI इन सबको मद्देनजर रखते हुए प्रशासन आदेश जारी करती है, लेकिन उसे ठण्डे बस्ते में डालकर रख दिया जाता हैI जिसका जीता-जागता नमूना दिन-प्रतिदिन सबको मिल रहा हैI

गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया NH 39

आपको बता दें की आज पुनः एक घर सुना हो गया, एक माँ-बाप की रोशनी चली गई. सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र NH-39 झुरही तिराहे पर बाइक सवार युवक को बेलगाम ट्रेलर ने टक्कर मार दीI जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गईI मृत युवक की पहचान सीधी सिहावल के हटवा (पटपरा) के अनिल यादव के रूप में हुई है। जो किसी काम से सिंगरौली आया था और वह घर वापस जा रहा था तभी बीच रास्ते झुरही में ट्रेलर ने टक्कर मार दीI इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचे और पूरी सड़क को 03 घंटे तक जाम कर दियाI

Advertisement