Urjanchal Tiger
सोमवार, 23 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

माड़ा पुलिस की कार्रवाई, 36 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 14 Sep 2026, 09:05 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले के माड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36 लीटर अवैध शराब के साथ 02 आरोपियों को धर दबोचा है।
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माड़ा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 36 लीटर अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

माड़ा पुलिस के अनुसार ग्राम ओखरावल में प्रमोद कुमार शाह द्वारा किराना दुकान से चोरी-छिपे शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी शराब खेत में छिपाने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी में गोवा शराब के 27 पाव, देशी मसाला शराब के 47 पाव, देशी प्लेन शराब के 65 पाव और 12 नग स्ट्रांग बीयर बरामद की गई। मामले में आरोपी प्रमोद कुमार शाह के खिलाफ अपराध क्रमांक 631/26, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।इसी कार्रवाई के दौरान ग्राम खम्हरिया निवासी सोनू के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब भी जब्त

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT