सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र के हरिहर तालाब में सोमवार रात करीब 9 बजे रिंकू खान उर्फ सद्दाम का शव मिलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने सोमवार को ही कोतवाली में युवक के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन देर रात तालाब में शव मिलने की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिहर तालाब में सोमवार रात करीब 9 बजे रिंकू खान उर्फ सद्दाम का शव मिलने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि युवक के लापता होने की शिकायत परिजनों ने सोमवार को ही कोतवाली बैढ़न में दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन रात में तालाब में उसका शव मिलने की खबर सामने आई। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।




