सिंगरौली में कोदो-कुटकी उपार्जन पंजीयन शुरू, किसान 24 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में कोदो-कुटकी उपार्जन पंजीयन शुरू, किसान 24 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 17 Oct 2025, 06:32 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 17 अक्टूबर 2025 : जिले में कोदो और कुटकी उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। यह प्रक्रिया ई-उपार्जन पोर्टल पर 10 अक्टूबर से चल रही है। किसान 24 अक्टूबर 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं।

उप संचालक कृषि मनोज सिंह ने बताया कि शासन निर्देशानुसार जिले में कई पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें नवानगर, कर्सुआराजा, बिन्दुल, मकरोहर, माडा, ईटार, देवगवा, मझौली, सरई, निवास, महुआगांव, झारा, बरहट, पराई, दुधमनिया, चतरी, चितरंगी, खम्हारडीह, घोघरा और गढ़वा समितियाँ शामिल हैं।

किसान अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय या तहसील कार्यालय में स्थित सुविधा केंद्रों पर भी पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्रों पर भी सुविधा उपलब्ध है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886