सिंगरौली। खरीफ सीजन में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस (शहर) ने शनिवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
खरीफ सीजन में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस (शहर) ने शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर किसानों की विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की। जिला किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज कुमार दुबे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में ई-टोकन व्यवस्था को सरल एवं पारदर्शी बनाने, मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित करने, पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और नकली खाद विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
Also Read
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में बिजली संकट से किसान परेशान हैं। खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने और किसानों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। साथ ही खाद के वास्तविक स्टॉक को सार्वजनिक करने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो किसान कांग्रेस आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.





