भोपाल। देवास जिले के खातेगांव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार को मध्यप्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत टीआई की पत्नी को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने की भी घोषणा की है।
जिले के खातेगांव में ड्यूटी के दौरान ट्रक से कुचलकर जान गंवाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार को मध्यप्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगत टीआई की पत्नी को उपनिरीक्षक (SI) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान उनका जाना बेहद दुखद है। राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Also Read
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना किया। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत थाना प्रभारी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


