सिंगरौली। जिले के चितरंगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कपुरदेई स्थित खटकी नाला में जल संचय अभियान के तहत 100 बोरियों से बोरी बंधान किया गया।
जिले के चितरंगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कपुरदेई स्थित खटकी नाला में जल संचय अभियान के तहत 100 बोरियों से बोरी बंधान किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सिंगरौली के निर्देशन में नवांकुर संस्था रामचंद्र सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। बोरी बंधान के जरिए नाले के बहते पानी को रोककर जल संचयन और भूजल स्तर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और प्राकृतिक जल स्रोतों को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी ने पानी की एक-एक बूंद बचाने और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों के सामूहिक श्रमदान से हुई यह पहल जल संरक्षण के साथ-साथ समाज में जनभागीदारी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरक संदेश दे गई।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें